मेदिनीनगर सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 एवं 12 फरवरी को होगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर सोमवार शाम 4 बजे उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक आयोजित की गयी। कई निर्णय लिए गए एवं अनुपालन का निर्देश दिया गया।