झज्जर: झज्जर लघु सचिवालय में सीडीपीओ और सर्कल सुपरवाइजरों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ओटीपी मॉड्यूल पोषण ट्रेकर 21.9 का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें जिला की सीडीपीओ,सर्कल सुपरवाइजरों और प्रति सर्कल तीन आंगनवाड़ी वर्क र्स को मुख्यालय के तकनीकी सहायक अंकूर कुमार ने प्रशिक्षित किया।