जहानाबाद: जहानाबाद में 46 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने ग्राम प्लेक्स भवन में किया मनोनीत
जिले में पदस्थापित 46 पुलिसकर्मियों को एक साथ प्रमोशन मिला है। जिसको लेकर बुधवार की दोपहर 2 बजे ग्राम प्लेक्स भवन में जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को मनोनीत किया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की तरफ से 37 पीटीसी को एस आई प्रमोशन दिया गया है, 6 एएस आई को सब इंस्पेक्टर में प्रमोशन दिया गया है।