जहानाबाद: बभना दुर्गा मंदिर में मनाया गया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 100वां जन्मदिन
जहानाबाद के बभना स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई जी का 100 वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। मौजूद लोगों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भाजपा पार्टी के द्वारा बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।