जहानाबाद: जाफरगंज मोहल्ले में एक घर से चोरों ने 50 से 60 लाख रुपये के जेवरात किए चोरी
ताज़ा मामला नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मोहल्ले का है जहां की चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है और करीब 50 से 60 लाख रुपए के ज़ेवरात ले भागे हैं। गृह स्वामी ने बताया कि उनके घर में शादी थी और सभी लोग हॉल में गए हुए थे। इसी बीच घर के खाली होने का फायदा उठा कर चोरों ने चोरी की है और इस घटना में 50 से 60 लाख रुपए के ज़ेवरात ले भागे है।