जहानाबाद: गांधी मैदान में सुमंगलम कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने किया सामूहिक सुंदरकांड पाठ
स्थानीय गांधी मैदान में बुधवार की सुबह 9 बजे से सुमंगलम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां की एक साथ सैंकड़ों से अधिक भक्तों ने एक स्वर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। मौके पर आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम 2016 से हर वर्ष अनवरत जारी है। एक साथ इतने भक्तों का सुंदरकांड पाठ करना एक अलौकिक दृश्य पैदा करती है।