टोंक: जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम को 15 मिनट के लिए होगा ब्लैकआउट, ऑपरेशन शील्ड के तहत होगी मॉक ड्रिल
Tonk, Tonk | May 30, 2025 निदेशालय नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार शनिवार 31 मई शाम को द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ऑपरेशन शील्ड का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राजस्थान के सभी जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैकआउट के अभ्यास करने के निर्देश दिए।