हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने संजय नगर से एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, ₹5370 की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज संजय नगर से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने₹5370 की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की हैं। आरोपी का नाम आकाश है जो संजय नगर का ही निवासी हैं। मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।