मरवन: मड़वन के करजा से परतापुर तक ढाई किलोमीटर में बनी शहीद सुनील पथ का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
मड़वन प्रखंड के करजा चौक से परतापुर स्थित मां मनोकामना मंदिर तक लगभग ढाई किलोमीटर में बनी शहीद सुनील पथ का पूर्व आईटी मंत्री इसराइल मंसुरी ने उद्घाटन किया। उक्त सड़क लगभग 1 करोड़ 38 लाख की लागत से बनाई गई है । सड़क काफी जर्जर थी, जिसका नव निर्माण कराया गया है ।मौके पर आईटी मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।