कैराना: मोहम्मदपुर राई के जंगल में गन्ने के खेत से मिला लापता ई-रिक्शा चालक का शव, सीओ ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 28, 2024 सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने बताया कि बुधवार को गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल में सिकंदर के खेत से समीर का शव बरामद हुआ है। वह दो दिन से लापता था और ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।