कैराना: जसाला गांव के निकट हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीसीएम की हुई भिड़ंत, डीसीएम चालक की हुई मौत
Kairana, Shamli | Aug 28, 2024 मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के निकट का है। जहां बुधवार को हाईवे किनारे पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि तभी तेज रफ्तार डीसीएम की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अनुराग बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।