शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो में बाढ़ का खतरा मंडराया, गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि
शाम्हो में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण क्यूल नदी के रास्ते चकरदहिया बहियार के खेतों में पानी फैलने लगा है। शुक्रवार शाम तक बड़की मोइन ढाब और छोटकी मोइन ढाब में पानी भर गया था।