लाडनूं: ओडिंट गांव में चोरी की वारदात, लाडनूं पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ladnu, Nagaur | Apr 10, 2024 लाडनूं तहसील के ओडिंट गांव में आज एक चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामनिवास जाट नामक व्यक्ति ने लाडनूं पुलिस थाने मे मामला दर्ज करवाया है। जिसमे बताया गया कि उसके मकान में करीब आठ लाख रुपये नगदी व सोने चांदी के आभुषण चोरी हो गए। लाडनूं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।