उदयपुर में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उदयपुर शहर में पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ.अमृता दुहन द्वारा मुहर्रम जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान रूट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं आवश्यक पुलिस बंदोबस्त का जायजा लिया गया । संबंधित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने आमजन से आपसी भाईचारे,सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने का संदेश दिया ।
@topfans News 24 Udaipur Udaipur Police IGP Udaipur RANGE District Collector & Magistrate - Udaipur
#viralpost #nonfollowers #udaipur #festival #JagannathRathYatra
Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026