उमरेठ: पोले पर मिट्टी के खिलौनो के व्यवसाय पर संकट
उमरेठ में कुम्हारों को नहीं मिल रही मिट्टी
पोले पर मिट्टी के बैल और मिट्टी के बने खिलौने बेचे जाते है। इनका पूजन किया जाता है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा निर्माण उमरेठ में होता है। इस बार उमरेठ के कुम्हारों के व्यवसाय पर संकट है। मिट्टी की कमी का सामना कुम्हारों को करना पड रहा है। मंगलवार को पांच बजे खिलौने निर्माता लता प्रजापति ने बताया कि मिट्टी नहीं मिलने से परेशानी है।