राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। जिसके लिए नगर में बनाएं गए चार केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय मॉडल स्कूल एवं सांदीपनि स्कूल में दोपहर 2 बजे से परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम प्रश्न पत्र शांति से सम्पन्न हुआ।