कलान: एडीएम अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित पैलानी उत्तर गांव का किया निरीक्षण
कलान। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए एडीएम (एफआर) अरविंद कुमार ने एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह और तहसीलदार सृजित कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित ग्राम पैलानी उत्तर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर जलभराव और बाढ़ की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया तथा ग्रामीणों से भी जानकारी ली