बड़ी सादड़ी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को तिलक और उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस पर पार्टी ध्वज का भी वितरण किया गया।