धरहरा: महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल,घटवारी में सोमवार की रात होगा भक्ति जागरण
धरहरा प्रखंड में रविवार को महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। धरहरा, दशरथपुर, घटवारी स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर, मुड़कट्टा स्थान, खजुरिया, महगामा और महरना-मोहनपुर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों के पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लग गईं।