शिवहर: शिवहर जिला में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 20 वाहनों से वसूला गया ₹20,000 का जुर्माना
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर जिला के सभी थानों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत 20 वाहन से 20 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है. वाहन चेकिंग के दौरान जो वाहन चालक यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे थे. जो बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए सफर कर रहे थे वैसे वाहन पर जुर्माना किया गया है।