शिवहर: पैसे की लेनदेन में एक व्यक्ति की पिटाई, अस्पताल में भर्ती, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस, वार्ड-19 मामला
नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 19 में पैसे की लेनदेन को लेकर वार्ड नंबर- 19 निवासी संतोष कुमार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की है. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में आ गयी है. पीड़ित व्यक्ति ने नगर थाने में आवेदन दी है. जहां नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है. घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल शिवहर में चल रही है।