नाथनगर: पछकठिया मोहल्ले में दस वर्षों से सड़क पर जलजमाव, दुर्गंध और बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के भतोड़िया पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित गंगाप्रसाद पछकठिया मोहल्ले में पिछले करीब दस वर्षों से सड़क के बीचों-बीच जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर स्थायी रूप से पानी जमा रहता है, जिसमें जलकुंभी फैल गई है।