प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी में अफीम तौल जारी, नारकोटिक्स विभाग ने अब तक 3170 किसानों की 238.37 क्विंटल अफीम तौली
छोटीसादड़ी नगर के हिंदू धर्मशाला स्थित अफीम तौल केंद्र पर केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वारा ‘काला सोना’ कही जाने वाली अफीम की तुलाई का कार्य लगातार जारी है। रविवार को तौल के 10 वे दिन 9 गांवों के 373 किसानों की कुल 2 हजार 750 किलो अफीम का तौल किया गया। रविवार को जिन गांवों के किसानों की अफीम तौली गई, उनमें मोहनपुरा, राजिया, बागदरी, बरखेड़ा, पिथलवड़ी, खेरमालिय