मझोली: बीछी तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया, वाहन और चालक की तलाश जारी
मझौली के बीछी तिराहे पर शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई बताया जाता है कि वह इंद्राणा कापा का रहने वाला था और अजय भूमि उसका नाम था । चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अजय भूमिया को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई मझौली पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।