बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान से किया वर्चुअल उद्घाटन
शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे सिवान से 6000 करोड़ रुपए की लागत से कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसी क्रम में बख्तियारपुर स्थित रवाइच टाल में बने नवनिर्मित नमामि गंगे सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट और इंटरसेप्शन एंड डायवर्जन कार्य का उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा सिवान से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया।