कांके: बीजेपी रांची महानगर कार्यालय में 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2025 बीजेपी रांची महानगर कार्यालय में रविवार दोपहर करीब तीन बजे हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।