कांके: सहजानंद चौक स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2025 सहजानंद चौक स्थित मार्केट कांफ्लेक्स में रविवार सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।