कांके: रातू रोड स्थित रांची सांसद के आवास पर सीआईपी कर्मियों ने काम से हटाए जाने की शिकायत की
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2025 रातु रोड स्थित रांची सांसद के आवास रविवार दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे सीआईपी के कर्मी। उन्होंने रांची सांसद संजय सेठ से काम से हटाए जाने की शिकायत की। इसके साथ ही कई अन्य समस्याओं से रांची सांसद संजय सेठ को अवगत कराया। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने सीआईपी के निदेशक से दूरभाष पर बात कर इसके त्वरित समाधान करने को कहा।