कांके: राजभवन के पास धरना दे रहे दिव्यांग आंदोलन संघ के लोगों से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2025 राजभवन के पास धरना दे रहे दिव्यांग आंदोलन संघ के लोगों से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग आंदोलन संघ के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उठाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।