खगौल: दानापुर दियारा में राजद कार्यकर्ताओं ने सूखा राशन बांटा, सरकार पर मदद न देने का आरोप
दानापुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बुधवार को सुबह करीब 11 बजे राजद कार्यकर्ता दीनानाथ यादव और शिवम यादव नाव से पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन और जरूरी सामान वितरित किया। इस दौरान नाव पर राजद के झंडे और बैनर भी लगाए गए थे। दीनानाथ यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण दियारा क्षेत्र के लोगों की स्थिति बेहद खराब