झालावाड़ राजस्थान
दीपावली पर झालावाड़ में मिलेगा शुद्ध देशी घी की मिठाइयों का स्वाद
झालावाड़। दीपावली के त्योहार पर झालावाड़ वासियों को शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद मिलेगा। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर मिठाई काउंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस काउंटर पर सरस डेयरी के शुद्ध देशी घी से तैयार बेसन चक्की, मोतीचूर के लड्डू, मक्खन वड़ा और मठरी उचित दरों पर उपलब्ध हैं। मिठाइयों की कीमत 70 से 440 रुपये तक रखी गई है। साथ ही 400 रुपये का विशेष गिफ्ट पैक भी उपलब्ध रहेगा।
इस बार विशेष पहल करते हुए साय विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक और सुगंधित मोमबत्तियों का काउंटर भी लगाया गया है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आमजन से स्थानीय उत्पादों और बच्चों की हस्तनिर्मित मोमबत्तियों की खरीद कर उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की।
मिनी सचिवालय का यह काउंटर प्रतिदिन सुबह 9 से रात 9 बजे तक संचालित रहेगा। प्रशासन की इस पहल से जहां लोगों को शुद्ध मिठाइयां मिलेंगी, वहीं स्थानीय उत्पादों और विशेष योग्य बच्चों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।#Jhalawar #Diwali2026 #VocalForLocal #PureGheeSweets #JhalawarNews #SupportLocalArtists #FestiveVibes #RajasthanTourism #DistrictAdministration #SpreadSmiles #MadeInIndia #SupportSpecialChildren