राजगढ़: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: पीलूखेड़ी में भोपाल संभाग आयुक्त ने किया उद्यम संवाद
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उद्योगपतियों और उद्यमियों से से संवाद किया। इस कमिश्नर ने उद्योग से जुड़े व्यवसाय तथा लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे