#पत्नी की प्रेमी से शादी कराकर PRD जवान ने पेश की मिसाल, मलिहाबाद में बना चर्चा का विषय।
#मलिहाबाद। मलिहाबाद क्षेत्र में एक PRD जवान का फैसला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी सामने आने के बाद जवान ने उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। दोनों की शादी स्थानीय मंदिर में कराई गई, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब एक साल पहले मलिहाबाद निवासी PRD जवान से हुई थी। शादी के बाद भी वह अपने पुराने प्रेमी से फोन पर बातचीत करती रही। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी और पढ़ाई के दौरान ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
बताया गया कि 5 सितंबर को महिला ससुराल से अचानक चली गई। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद PRD जवान ने मलिहाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और जिले के विभिन्न थानों के साथ आसपा
Bangarmau, Unnao | Sep 11, 2026