बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित कैलाश मंदिर के निकट वाटिका इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, बच्चों ने मचाया धमाल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड कैलाश मंदिर के समीप स्थित वाटिका इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार की सुबह लगभग 8:30 से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया और खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर भारी संख्या में अभिभावक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।