गिधौर: गिद्धौर राज के कुंवर राजा राजेश्वर प्रताप सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Gidhaur, Jamui | Apr 14, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर राज परिवार के अंतिम शासक महाराजा प्रताप सिंह जी के एकमात्र पुत्र, कुंवर राजा राजेश्वर प्रताप सिंह का निधन मंगलवार को हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार सरकार के खेल एवं आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने 10 बजे शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है।