विजयनगर: नगरपालिका क्षेत्र बिजयनगर में घटिया निर्माण पर पालिका सख्त, जेईएन ने सीसी रोड की जांच की और सुधार के दिए निर्देश
नगरपालिका क्षेत्र बिजयनगर में विकास कार्यो के नाम पर खानापूर्ति और घटिया निर्माण करने वाली ठेकेदार फर्मो के खिलाफ पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।शहर में बनाई गई सीसी सड़कों की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद पालिका के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन)दीपेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी दी।कार्यो का मौका निरीक्षण कर 3दिन में सुधार के निर्देश।