शाहबाद: शाहाबाद के 15 वार्डों में कल होगा मतदान, 75 बूथ किए गए तैयार
Shahbad, Baran | Nov 2, 2026 शाहाबाद पंचायत समिति क्षेत्र के 15 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए 3 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा। रविवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब रैली, सभा और डीजे के जरिए प्रचार पर रोक रहेगी, जबकि प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में 75 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।