निज़ामाबाद: सिकरौर सहबरी से चोरी किए गए CCTV कैमरे के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एक बाल अपचारी
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना की पुलिस ने चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरा के साथ एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। उप निरीक्षक बासुदेव साहनी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मामूर थे । कि तभी उनको एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पुरंदरपुर कंपोजीट विद्यालय से चोरी हुए सीसीटीवी कैमरा के साथ बाल अपचारी पसियाना टोला से सुकरौर सहबरी की तरफ आ रहा है ।