निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान हुआ शुरू, 2 जगहो पर EVM खराब होने के कारण आधा घंटा विलंब से हुआ चालू
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में आज़ सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान शुरू किया गया है। दो जगहों पर ई वी एम में खराबी होने के कारण मतदान आधा घंटा विलंब से चालू किया गया है। रोंवा और असील पुर बुथ पर ई वी एम में कुछ खराबी होने के कारण साढ़े सात बजे से वोटिंग शुरू हुई है ।