निज़ामाबाद: परवेजाबाद गांव से पंप सेट चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को कार व मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना की पुलिस ने पंप सेट चोरी करने वाले 3 चोरों को कार व मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय भेज दिया है । आज परवेजा बाद गांव में धुरहु यादव पुत्र स्व बालकिशन यादव व इंद्रशेन पुत्र स्व सर्वजीत के खेत में लगे पंप सेट को एक शेवरले स्पार्क कार और मोटर साइकिल से आए 04 चोर चोरी करके अपनी गाड़ी में रख रहे थे ।