गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी सुशील कुमार ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 20 अप्रैल सोमवार को SSP सुशील कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।SSP के द्वारा सभी पीड़ितों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना गया और त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश।इसकी जानकारी आज दिनांक 20 अप्रेल सोमवार की शाम 4 बजकर 45 मिनट के करीब SSP सुशील कुमार ने दी है।