🚨 मलकापुर के 70 परिवारों पर बेघर होने का खतरा! आखिर कब जागेगा प्रशासन?
🏠 वर्षों से जिस जमीन पर बना है आशियाना, उसी जमीन पर अब मालिकाना हक का संकट!
बैतूल जिले के ग्राम मलकापुर में 60 से 70 परिवार अपने घरों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खसरा नंबर 167, 163/1 और 165 की जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में छोटी घास दर्ज किए जाने और पूर्व में जारी पट्टे निरस्त होने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
📍 ग्रामीणों ने जयस बैतूल ब्लॉक के कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तीनों खसरा नंबरों की जमीन को आबादी घोषित करने और सभी पात्र परिवारों को नए वैध पट्टे जारी करने की मांग की है।
⚠️ ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के साथ आगामी चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी लिया जा सकता है।
सवाल बड़ा है... वर्षों से रह रहे इन परिवारों को उनके आशियाने का कानूनी हक कब मिलेगा?
📢 प्रशासन से मांग है कि प्रभावित परिवारों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
#Betul #Malkapur #बैतूल #मलकापुर #जयस #JAYS #CollectorBetul #जनसमस्या #ग्रामीणसमस्या #पट्टेकीमांग #आबादीघोषितकरो #बेदखलीकाखतरा #मध्यप्रदेश #जनताकीआवाज #BreakingNews #BetulNews
Huzur, Bhopal | Nov 18, 2026