पदमपुर: 4DD गांव के सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों ने इनवर्टर बैटरी की चोरी की, मामला दर्ज
पदमपुर के 4डीडी के सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात हो गई अज्ञात चोर स्कूल का ताला तोड़कर इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। इस मामले में पदमपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है पदमपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया। कि गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे अध्यापक लक्ष्मण राम ने थाने में हाजिर होकर बताया कि कोई अज्ञात चोर स्कूल का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गया।