बांका: 10 मार्च को शास्त्री चौक से निकलेगी सद्भावना यात्रा, सुंदर और स्वच्छ बांका बनाने का संकल्प
Banka, Banka | Mar 8, 2026 बांका जिले को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से 10 मार्च को शास्त्री चौक से सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता करेंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहर के कई गणमान्य लोग तथा आम नागरिक इसमें शामिल होंगे।समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने रविवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी दिया।