टीकमगढ़: सिलामती गांव से एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित माता-पिता, बेटे की हत्या की जांच को लेकर की शिकायत
टीकमगढ़ जिले की सिलामती गांव से पीड़ित माता पिता शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित पिता बूठा अहिरवार ने बताया कि उसके पुत्र हरिराम का शव दिनांक 18 मई को बगाज माता मंदिर के पास तालाब में मिला था। पीड़ित का आरोप है कि अनावेदक बालादीन, रामदास, धर्मेंद्र, देवेंद्र ने उसके पुत्र की पानी में डुबाकर हत्या की है।