हुसैनगंज: खोदाई बारी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, थानाध्यक्ष ने की जांच, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
हुसैनगंज थाना के खोदाई बारी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में अधेड़ की हुई मौत मामलें में शनिवार की दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मामलें की जांच में जुट गए है। पुलिस के पहुँचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में हरिहास गांव के रगर टोला निवासी शिवपूजन यादव की मौत हो गई हैं।