देवबंद: नानौता में बाइक से गिरी महिला को सिर में लगी चोट, गंगनहर पुल के पास चक्कर आने से हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर
सहारनपुर के नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव जंधेड़ी के निकट गंगनहर पुल के पास बुधवार दोपहर तीन बजे बाइक सवार महिला अचानक चक्कर आने से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।