बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवरनिया कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शेखर खोखर के साथ पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए देवरनिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास से 315 बोर के एक अवैध तमंचे और 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी मंज़ूर अहमद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।