कतरीसराय: कतरीसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला: बूथ कमेटी निर्माण और सदस्यता अभियान पर चर्चा
कतरीसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं की शनिवार की दोपहर 12.30 बजे कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमें बूथ कमेटी के निर्माण एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता कतरीसराय भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने की जबकि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने भाग लिया.