कतरीसराय: कतरीसराय बाजार में एक मकान से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब, छापेमारी के दौरान धंधेबाज हुए फरार
कतरीसराय थाना पुलिस ने कतरीसराय बाजार स्थित एक मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गया. कतरीसराय थाना में शुक्रवार की दोपहर 12.15 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने यह जानकारी दी.